Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नाले का टूटा चेंबर देता दुर्घटनाओं को आमंत्रण

खबर- लक्की अग्रवाल
श्रीमाधोपुर।
वार्ड 11 के ठठेरा मौहल्ले के चौराहे पर नाले का टूटा चेंबर दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा है। लंबे समय से टूटे हुए इस चेंबर पर आए दिन कोई ना कोई वाहन सवार दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। वार्ड पार्षद चेतन खाण्डल ने बताया कि टूटे नाले के चैम्बर को सही कराने के लिए वे नगरपालिका में स्वयं तीन बार लिखित में शिकायत दे चुके है, लेकिन अभी तक चैम्बर को दुरस्त नही कराया गया। चैम्बर के टूटने के कारण नाले की पानी की निकासी भी अवरूद्ध पड़ी है। इधर वार्डवासियों का कहना है कि इस रास्ते से दिनभर कई वाहन चालक गुजरते है तथा प्रतिदिन लोगों का आना-जाना इस रास्ते से लगा रहता है। चैम्बर टूटा होने से हर समय दुघर्टना की आशंका बनी रहती है, लेकिन नगरपालिका ने अभी तक इस चेंबर को ठीक करने की सुध नहीं ली।