Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जिसका वृक्ष सबसे ज्यादा छांयादार होगा उसको नगरपालिका द्वारा किया जाएगा सम्मानित- उमराव सिंह



खबर - जयंत खांखरा
खेतड़ी - रविवार को कस्बे के अंबेडकर पार्क में डॉक्टर अंबेडकर मेघवंशी विकास संस्थान के तत्वाधान में नगर पालिका चेयरमैन उमराव सिंह की अध्यक्षता में अशोक कुमार, पवन कुमार शर्मा,राजेश नालपुरिया, पार्षद जगदीश चनानिया, पार्षद नंदकिशोर ,नागरमल,एम पीतोगड़िया,जगबीर सिंह, राजेश सोनी ने वृक्षारोपण किया। अंबेडकर पार्क में लगाए गए 10 वृक्षों को मेघवंशी विकास संस्थान के कार्यकर्ताओं ने गोद लिया और इनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। इस उपलक्ष्य पर नगर पालिका चेयरमैन ने कहा कि जिस किसी का भी वृक्ष सबसे ज्यादा छाया देगा और फलेगा-फूलेगा उसे नगर पालिका द्वारा सम्मानित किया जाएगा। साथ ही कहा कि वृक्ष लगाने से क्षेत्र तो हरा भरा रहता ही है साथ ही वातावरण शुद्ध और भरपूर ऑक्सीजन भी मिलती है।