Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जाट समाज मिलकर एक मजबूत समाज का निर्माण करें-भामू

खबर - पवन दाधीच
जाट समाज की बैठक में उमड़ा जन सैलाब
ढाका का बास में हुई विशाल बैठक
खिरोड़ -
ढ़ाका का बास के मुख्य चौक में रविवार सुबह जाट समाज की विशाल बैठक हुई जिसमें क्षेऋ के सैंकडों लोगों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षमा नवलगढ़ जाट महासभा के अध्यक्ष महावीर प्रसाद भामू ने की। बैठक में जाट समाज में एकता , महिला शिक्षा व शराब बंदी जैसे मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर बैठक को संबोधित करते हुए नवलगढ़ प्रधान गजाधर ढ़ाका ने कहा कि समाज के लोगों में एकता होगी तो अपने आप ही संगठन मजबूत होगा। उन्होनें कहा कि जाट समाज में एकता बनाए रखने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चले ताकि समाज का नाम सर्वसमाज के पहले पायदान पर गिना जावें। बैठक को संबोधित करते हुए जाट महासभा के अध्यक्ष भामू ने कहा कि समाज को मिलकर एक मजबूत समाज का निर्माण करना चाहिए जिसके लिए सभी को संगठन बनाकर चलना चाहिए और उसी संगठन के बल पर समाज में एकता कायम रह सकती है। बैठक को तुलसीराम पूनियां ने संबोधित करते हुए महिला शिक्षा पर बल दिया और कहा कि समाज महिला शिक्षा के प्रति समाज के प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरत करें ताकि महिला शिक्षा को लेकर भी समाज का नाम हो। नवलगढ़ जाट महासभा की महिला विंग की अध्यक्ष सुभीता सीगड़ ने कहा की  समाज को एक करने के लिए यूथ को जोड़ना जरुरी है।  इसी के साथ हर गांव में महिलाओं , यूथ व् बुजर्गो की एक कमेटी  होना भी अनिवार्य है । सीगड़ ने कहा की आधी दुनिया के बिना समाज अधूरा है।  महिलाये शिक्षित और सशक्त होगी तभी समाज भी सशक्त होगा।  बाय सरपंच तारा देवी पूनिया ने समाज को शराब जैसी बुराईयों को खत्म करने के लिए समाज को प्रेरित किया एवं कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयां दूर होने पर ही समाज का विकास संभव हो सकेगा। बैइक को पं. स. सदस्य ओमप्रकाश बुगालिया, कुमावास सरपंच बजरंगलाल, कैंरू सरपंच रवि कुमार, पार्षद हितेष थोरी, ने भी संबोधित किया। कार्य्रकम का संचालन चिमनाराम व रामावतार ढिग़ाल ने किया। इस मौके पर खिरोड़ के पूर्व सरपंच सतीश कुमार भींचर, धोंकलराम थोरी, सुरेश पूनिया, कर्णाराम, महेश भामू, सुभाष कुमार, प्रकाशचंद्र आदि मौजूद थे।