Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

आचरण, विचार व आहार शुद्ध रखें

खबर - लक्की अग्रवाल
श्रीमाधोपुर।
कस्बे के वार्ड दस में शनिवार को बाबा जयगुरूदेव का सामुहिक सत्संग आयोजित हुआ। सत्संग में जयगुरूदेव संगत के प्रदेश उपाध्यक्ष मक्खनलाल नायक ने कहा कि मानव आचरण, विचार और आहार सात्विक रखे। इससे श्रेष्ठता प्राप्त होगी। इसलिए गुरुदेव ने मानवमात्र को शाकाहार अपनाने का उपदेश दिया, जिससे मानव की सोच और व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन हों। सत्संग में श्रीमाधोपुर जयगुरूदेव संगत के प्रचारमंत्री सुरेन्द्र कुमार जांगिड़, सुभाष न्यारिया, सरदार जांगिड़, रामगोपाल सैनी, शंकरलाल मीणा, गोपी पंसारी, संतरा देवी, तारा, गायत्री, कमला, अन्नपूर्णा, आरती, दीपिका सहित अनेक अनुयायी मौजूद थे।