खबर - महिपाल मील
रायपुर (छतीसगढ़) के दलाल ने विदेश में नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार युवकों से ठगे 18 लाख 33 हजार,
मंडावा के इमरान नौगरी सहित सभी युवकों सामुहिक रूप से पुलिस में करवाया मामला दर्ज,
पुलिस ने रायपुर (छतीसगढ़) की अलजीरा कंसलटेंसी कंपनी के 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट की दर्ज,
मामले की जांच करने में जुटी पुलिस]
मडावा -शेखावाटी कुछ बेरोजगार युवकों ने विदेश जाकर भी नौकरी करने सोच बना ली।सोच भी इसलिए बना ली कि घर की आर्थिक स्थिती को ठीक करके परिवार के साथ सुख शांति से जीवन यापन कर सके। इसी सोच के साथ विदेश जानक के सपने संजोए और विदेशी कंपनी में जाने की बात हो गई। एक दलाल के माध्यम से बीजा भी आ गया और विदेश में जाने के लिए एयर टिकट भी बुक हो गई। लेकिन ये सब सपने उस टूटते नजर आने लगे कि अचानक एयर टिकट रिजेक्ट हो गई। एयर टिकट रिजेक्ट होने का कारण जानकर विदेश भेजने वाले दलाल से बात करनी चाही मोबाईल का स्विच ऑफ हो गया। तब जाकर उनको होश व समझ में आया कि उनके साथ दलाल ने धोखा किया है तथा उनके साथ बड़ी ठगी हो गई है। हकीकत हुआ यू कि विदेश में नौकरी मांग को लेकर रायपुर (छतीसगढ़) की एक् अलजीरा कंसलटेंसी कंपनी का विज्ञापन प्रकाशित हुआ। विज्ञापन को देखकर बडी उम्मीद के साथ सम्पर्क किया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संपर्क करने वालों में झुंझुनूं के 4, मंडावा के 8, नयासर गांव के 6, गयांगासर के 7,बिसाऊ के 6, चूरू के 3, नवलगढ़ व संगरिया (हनुमानगढ़) का एक-एक बेरोजगार युवक शामील है। उन्होंने रायपुर में अलजीरा कंसलटेंसी कंपनी के किशोर पासवान, शाहनवाज, विनोद साहू तथा शत्रुधन यादव से संपर्क किया।उन लोगों विदेश में इफकों कंपनी में अच्छे वेतन की नौकरी दिलवाने की बात कही। आठ लाख रूपये एडवांस ले लिये। बाकी दस लाख काम पूरा होने के बाद लेने बात कही। इन 36 युवकों ने कागजात एजेंटों को दे दिया। फिर बीजा भी आ गया और 20 जुलाई की प्लेन जाने की एयर टिकट भी बुक हा गई। दलाल ने कहा सब काम हो गया है। रूपया पूरा खाते में जमा करवादो। युवकों ने दलालों के खातों में पैसा जमा करवाया और उधर एयर टिकट रिजेक्ट हो गई। टिकट केंसील होने का कारण पूछा तो इन्कवायरी से पता चला कि टिकट के पैसों के एवज में चैक दिया गया था। चैक बाउंस होने के कारण टिकट रिजेक्ट हो गया। ठगे युवकों ने दलाल से बात करनी चाही तो मोबाईल का स्वीच ऑफ हो गया। कंपनी से बीजा के में जानकारी ली तो बीजा भी नकली पाये गये। तब बेरोजगार युवकों के समझ आ गया गया कि उनके साथ दलालों ने 18 लाख 33 हजार की ठगी करली इस ठगी के शिकार हुए युवकों में मंडावा के वार्ड 12 निवासी इमरान पुत्र अकरम नागौरी सहित 36 युवकों ने एक साथ थाना हाजिर होकर विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख 33 हजार रूपए हड़पने का मामला दर्ज करवाया है। मंडावा पुलिस ने रायपुर (छतीसगढ़) की अलजीरा कंसलटेंसी कंपनी के किशोर पासवान, शाहनवाज, विनोद साहू तथा शत्रुधन यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इनके साथ हुई ठगी
मंडावा निवासी मो. अली भाटी पुत्र फतेह मौ. भाटी, अब्दूल अजीज भाटी पुत्र सतार भाटी, मुबारिक पुत्र सरवर सब्जी फिरोश, परवेज पुत्र फतेह मौ. भाटी, सोयब मोम पुत्र फतेह मो. मोम, मौ. अजरूदीन पुत्र मुन्ना सब्जी फिरोश, हनीश रिणीका पुत्र हनीफ रीणीका, मोजम खोखर पुत्र उम्मेद खोखर नयासर निवासी जाबीर अली कुरेशी पुत्र माे. आमीन, मो. वासीद पुत्र यूसुफ अली, जाविद पुत्र आमीन, मो. ताहीर पुत्र मकबूल , मो. अकतर पुत्र अकबर , सकील पुत्र युसूफ गांगियासर निवासी इरफान अली पुत्र इलियास सैयद , सकुर अली पुत्र असगर अली, मो. साजीद पुत्र सरीफ, अजीज अली पुत्र भंवरा धोबी, मो. जमील पुत्र इकबाल खोखर, मो. इदरीश पुत्र भंवरा धोबी, मो. आरीफ पुत्र मुमताज व बिसाऊ निवासी निसार पुत्र फतेह, माे.सारूक पुत्र रमजान,सोहेल पुत्र रमजान सैयद, फिरोज पुत्र असलम खत्री, नदीम पुत्र मुराद खान, मो. तोफीक पुत्र यासीन, सुजानगढ़ निवासी मो. सोयल पुत्र सकुर,साजीद पुत्र अनवर खत्री, झुंझुनूं निवासी मुस्तकीम पुत्र असगर अली, नदीम पुत्र अयुब खोखर, तोफीक पुत्र अब्दूल हक, अनवर पुत्र मजीद खत्री, संगरिया जिला हनुमानगढ़ निवासी सपाक अली पुत्र सोकत अली, नवलगढ निवासी सोयब पुत्र अयुब, चूरू निवासी अमजद पुत्र मुस्ताक कुरेशी को ठगी का शिकार बनाया है।
उच्च स्तरीय जांच की मांग
पिड़ित युवको की पैरवी कर रहे मंडावा निवासी एडवोकेट विमल मिश्रा ने कहा है कि शेखावाटी क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर धौखा धड़ी आम बात हो गई है । कई अनाधिकृत दलाल क्षेत्र में सक्रिय है। गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया से सभी 36 युवको सहित मिलकर धौखा धड़ी की इस वारदात की उच्च स्तरीय एजेंसी एसओजी या क्राइम ब्रांच से जांच की मांग की जाएगी। जिससे अन्य पिड़त व्यक्तियों के नाम व प्रकरण उजागर हो सके।