खबर - लक्की अग्रवाल
श्रीमाधोपुर।
सांस्कृतिक एवं हास्य कवि सम्मेलन में श्रोता हास्य-व्यंग्य की रचनाओं पर
ठहाके लगाते नजर आए। कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित
सांस्कृतिक व हास्य कवि सम्मेलन में टीवी कलाकार हरीश हिन्दुस्तानी ने अपनी
कविता मे सभी को हंसा-हंसा के लोट पोट कर दिया। वही सांस्कृतिक कार्यक्रम
के दौरान अहमदाबाद की कलाकार स्नेहा तोमर व हरियाणा के रजत यादव व उनकी टीम
ने राजस्थानी व हिन्दी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान एलबम
राजस्थान री याद का विमोचन विधायक झाबरसिंह खर्रा के मुख्य आतिथ्य में किया
गया। इस दौरान एलबम के स्थानीय निर्माता व निर्देशक श्रीराम कुमावत व
गीतकार, संगीतकार व गायक स्थानीय पार्षद दयाराम सैनी, विशिष्ट अतिथि पूर्व
मंडी अध्यक्ष महेश मीणा, भाजपा नगर अध्यक्ष शिवपाल सैनी, भारणी सरपंच पूरण
सिंह निठारवाल, डॉ. हंसराज चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष तनसुख कुमावत, पार्षद
छाजूराम कुमावत सहित अनेक लोग मौजूद थे।
