Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मुख्यमंत्री विद्यादान योजना का हस्ताक्षर कर किया शुभारंभ

खबर - लक्की अग्रवाल
श्रीमाधोपुर।
स्थानीय उपखण्ड कार्यालय में बुधवार को उपखण्ड अधिकारी ब्रह्रालाल जाट ने तीन दिवसीय संकल्प पोर्टल एवं मुख्यमंत्री विद्यादान कोष जागरूकता विशेष अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री विद्यादान बैनर पर हस्ताक्ष्र कर किया। एसडीएम जाट ने विशेष अभियान कार्यक्रम के दौरान मौजूद भामाशाहों तथा उपस्थित जनसमुह को बैनर पर हस्ताक्षर करने के साथ साथ अभियान को सफल बनाकर अधिक से अधिक मुख्यमंत्री विद्यादान कोष के लिए दान करने का आह्वान किया। वहीं उपस्थित लोगों ने भी सकंल्प के साथ एसडीएम का मुख्यमंत्री विद्यादान कोष विशेष अभियान को सफल बनाने की बात कही। इस मौके पर बीइईओ राममेश्वर लाल सामोता,रक्षपाल धायल एबीइईओ,प्रधानाचार्य भानाराम देवंदा,भामाशाह एवं हांसपूर पूर्व सरपंच मालाराम जादूगर,मुकेश निठारवाल,राकेश कुलदीप सहित कार्यालय कर्मचारी एवं सरकारी शिक्षक गण सहित कई लोग मौजूद रहें।