Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

दांता का लोकेश हिन्दी फिल्म में आयेगा नजर

रिपोर्टर : प्रदीप कुमार सैनी, लिखासिंह सैनी
दांतारामगढ (सीकर)।
राजस्थानी फिल्मों एवं विडियो एलबमों में काम कर चुका लोकेश सैनी दांता निवासी कन्हैयालाल सैनी का पुत्र हैं । बीए तक पढ़ाई करने के बाद वासुदेव सिंह के सहयोग से फिल्मों में अभिनय करने का फैसला किया और अपनी पहली राजस्थानी फिल्म ऊँ बन्ना सा में अभिनय कर अपनी काबलियत सिद्ध की जो सहरानीय रहा । उसके बाद मां ज्वाला, केन यू हेल्प मी, म्हारो राम रहीम, मृत्युभोज, बाल गोपाल, पगड़ी जैसी फिल्मों में अभिनय किया एवं कई विडियो एलबमों में भी बेहतरीन अभिनय किया है । निर्देशक विनोद कुमार द्वारा निर्मित हिन्दी फिल्म संघर्ष में भी इन दिनों अभिनय करता नजर आयेगा । फिल्म की हीरोइन दीपा टेकचंदानी व निकिता सैन हैं । फिल्म की शूटिंग दांतारामगढ के आस पास के गांवों में चल रही हैं।