Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

माहेश्वरी समाज कि देश के विकास में अहम भूमिका - जिला अध्यक्ष राजकुमार धूत

खबर - लक्की अग्रवाल
श्रीमाधोपुर -कस्बे के माहेश्वरी धर्मशाला में आयोजित माहेश्वरी समाज समिति की बैठक में बोलते हुए सीकर झुंझुनू माहेश्वरी महासभा जिला अध्यक्ष राजकुमार धूत ने माहेश्वरी समाज को देश के आर्थिक विकास की रीढ बताया । राजकुमार ने बताया कि माहेश्वरी समाज पूरे देश में जगह जगह पर भामाशाह बनकर विभिन्न सेवा प्रकल्प एवं कार्यों में आर्थिक सहयोग करता आया है।  जो माहेश्वरी समाज के लिए गौरव का विषय है। इस अवसर पर महासभा के मंत्री मनीष बियानी , युवा संगठन के राजकुमार काबरा ने भी अपने विचार रखे। भगवान महेश के चित्र पर तिलक अर्चन माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ बैठक का शुभारंभ किया गया।  महेश्वरी समाज के मनोज मालपानी ने बताया कि 20 अगस्त रविवार को सीकर जिला केंद्र पर महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन मैना सदन, आमली रोड सीकर में किया जाना तय हुआ है। जिसमें 10वीं , 12वीं,  स्नातक , स्नातकोत्तर स्तर पर अधिकतम अंक लाने वाले तथा प्रोफेशनल कोर्स उत्तीर्ण युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।   माहेश्वरी समाज में जनचेतना , जागृति,  उत्थान , विकास के लिए आयोजित यह बैठक आयोजित की गई।  जिसमें समाज की दशा और दिशा के बारे में एक खाका तैयार किया गया।  इस अवसर पर समाज के  राजाराम बाहेती, प्रहलाद सोमानी , रामअवतार आगीवाल, सत्यनारायण साबू, मनोज मालपानी, दिनेश बाहेती, नवल बाहेती, चेतन साबू, मनीष आगीवाल, कमल सोमानी सहित अनेक माहेश्वरी सदश्य उपस्थित थे।