झुंझुनूं के पत्रकारों की सकारात्मक सोच सहयोग देती है : यादव
झुंझुनूं। अखिल भारतीय जर्नलिस्ट एवं मास मीडिया फैडरेशन एमजेएफ की ओर से रविवार को पूर्व कलेक्टर प्रदीपकुमार बोरड़ तथा वर्तमान कलेक्टर दिनेशकुमार यादव का अभिनंदन किया गया। गत दिनों लोकसभा में केंद्रीय मंत्री द्वारा कलेक्टर की क्लास की प्रशंसा करने के बाद रविवार को प्रदीपकुमार बोरड़ झुंझुनूं आए थे। जिन्होंने कलेक्टर की क्लास में संभागियों से बातचीत की। इस मौके पर संरक्षक डीएन तुलस्यान, अध्यक्ष संदीप केडिया, महासचिव इम्तियाज भाटी, उपाध्यक्ष नागेश स्वामी, झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष सुनिल शर्मा बिरमी तथा सुजीत शर्मा ने कलेक्टर की क्लास का सफल संचालन करने पर बोरड़ व यादव का अभिनंदन किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बोरड़ ने झुंझुनूं के पत्रकारों की प्रशंसा की। वहीं कलेक्टर यादव ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि झुंझुनूं में पत्रकारों की सहयोगात्मक व सकारात्मक सोच का समाज में अच्छा प्रभाव पड़ता है। यही कारण है प्रशासनिक तौर पर भी काफी फायदा मिलता है। उन्होंने इसे आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक विप्लव न्यौला, कर्नल जेपी जानूं राउमावि के प्रिंसीपल मनीराम मंडीवाल, रमसा एडीपीसी विनोद जानूं, सीए मनीष अग्रवाल सहित अन्य विशिष्टजन भी मौजूद थे।