Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जिला प्रभारी (डीआरओ) महेन्द्र सिंह चौहान का किया भव्य स्वागत

खबर - जगत जोशी
रावतसर:- काग्रेंस पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश से हनुमानगढ के लिए नियुक्त किये गये जिला प्रभारी (डीआरओ) महेन्द्र सिंह चौहान के शुक्रवार देर सायं रावतसर पहुचने पर ब्लाॅक काग्रेंस पार्टी के पदाधिकारीयो ने ब्लाॅक अध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा के नेतृत्व मे भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ पार्टी के जिला अध्यक्ष केसी बिश्नांेई, यूथ काग्रेंस के प्रदेश सचिव श्याम सुंदर मेघवाल, पचायत समिति प्रधान सीमा मेघवाल, तरूण विजय आदि मौजूद थे। इस मौके पर डीआरओ महेन्द्र सिंह चैहान ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहूल गांधी ने उन्हे हनुमानगढ जिले का निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। आज देश बड़े संकट के दौर मे गुजर रहा है। विशेष रूप से राजस्थान की हालत बहुत ही दयनिय हो रही है जिसमे मजदूर, किसानो व पिछड़े वर्ग की हालत खराब है। आगामी चुनाव सिर पर है उन्हे चुनाव मे जीत हासिल करने के लिए पार्टी के उच्च पदाधिकारीयो के संदेश के साथ आप लौगो के बीच मे मौजूद हूं। इससे पहले पार्टी मे बिना वजह की गुटबाजीयो को छोड़कर एक जुटता के साथ पार्टी को मजबूत करनी है। उन्होने किसानो के साथ साथ ज्यादा ज्यादा से लोगो को पार्टी के साथ जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का आव्हान किया है। वही जिला अध्यक्ष केसी बिश्नोई ने कहा कि आपसी गुटबाजी छोड़कर पार्टी को मजबूत बनाने के साथ साथ आम जन को साथ लेकर चले। उन्होने कहा कि टिकट के लिए आपसी मनमुटाव व लड़ाई के चक्कर मे पार्टी को नुकसान उठाना पड़ रहा है। पार्टी मे तेरा मेरा छोड़कर कार्य करे। वही यूथ प्रदेश सचिव श्याम सुंदर मेघवाल ने कहा कि सोनिया गांधी व राहूल गांधी द्वारा नियुक्त किये गये डीआरओ महेन्द्र सिंह चैहान के रावतसर पहुचने पर पार्टी कार्यकर्ताओ मे एक नये जोश का संचार हुआ है इनके द्वारा जारी निर्देशानुसार कार्य कर काग्रेंस पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत कर आगामी चुनावो मे भारी जीत हासिल कर मील का पत्थर साबित करेगें। इस मौके पर तारांचद ढालिया, महेन्द्र सांगवाल,  छोटूखां, विजय डूडी,अनिल लोहमरोड़, राजवीर वर्मा, , प्रकाश सींवर, कृष्ण सिंहाग, मकबूल खां, श्याम सुंदर शर्मा, दुर्गा दत बुरड़क, पीलीबंगा पालिका के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र गोदारा, राकेश कंस्वा, गिरधारी गोदारा, सुरेन्द्र सेानी, हरीसिंह भाम्भू सहित अनेको काग्रेंस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मोजूद थे।