खबर - पवन शर्मा
खिरोड़ -बसावा गांव की धामाणी जोहड़ी में स्थित धामाणी धाम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का समापन शुक्रवार को हुआ। समापन समारोह को संबोधित करते हुए कथा वाचक पं. मनोज झाड़ेली ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि परमात्मा के दर्शन करने मात्र से ही मनुष्य जीवन सफल हो जाता है। भागवत कथा के दौरान अनेक प्रसंगों पर चर्चा करते हुए संगीतमय भजनों के माध्यम से विस्तार पूर्वक समझाया। इस मौके पर झांकी निकाली गई जिसमें सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया। इससे पूर्व गुरूवार रात को जागरण भी हुआ जिसमें भजन गायक कलाकारों ने रोचक एवं मनभावन भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर गीगीराज शर्मा, शेखर शर्मा, शिवदास महाराज, ताराचंद, जगदीश प्रसाद, प्रदीप यादव, मगनाराम आदि मौजूद थे।