खबर - जीतेन्द्र वर्मा
बून्दी। एजुकेट गल्र्स द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ का समापन रविवार शाम 7 बजे कलेक्ट्रेट सभागार भवन में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक अशोक डोगरा, जिला शिक्षा अधिकारी रमेशचन्द शर्मा(सैकेण्डरी), अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश गोस्वामी (सैकेण्डरी) उपस्थित रहे। एजुकेट गल्र्स के विनय मुर्रहार ने अतिथियों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया। जिला प्रबन्धक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि एजुकेट गल्र्स पिछले 4 वर्ष से बून्दी जिले में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है एवं विभिन्न गतिविधियों के द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये समय- समय पर अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहे है। इसी कड़ी में 50 किमी. लम्बी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौ़ड का उद्व्ेश्य स्कूल से बाहर रहने वाली बालिकाओं को स्कूल से जोड़ने की मुहिम चलाना है। यह मैराथन देवली से बून्दी विभिन्न गांवों में होकर गुजरी है, घर-घर जाकर इस पैगाम को पहुॅचाने की कोशिश की गई है। उन्होने कहा कि इस मैराथन का उद्वेश्य दूर तक पहुॅचेगा व लम्बे समय तक देखने को मिलेगा।
जिला शिक्षा अधिकारी रमेशचन्द शर्मा ने कहा कि 21वीं सदी में पढ़ाई बहुत आवश्यक है। बच्चे वहीं पढ़ना चाहते है जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो। उन्होने बून्दी जिले में शिक्षा के बढ़ते स्तर के बारे में अवगत कराया। राजस्थान में बून्दी जिले में शिक्षा का स्तर व गुणवत्ता अव्वल है। उन्होने कहा कि संस्था द्वारा किये गये प्रयासों से कोई भी बेटी पढ़ाई से वंचित नहीं रहेगी। उन्होने जानकारी दी कि जिले में एक भी स्कूल प्रिन्सिपल रहित नहीं है। वे स्वयं एजुकेट गल्र्स के कार्यो से प्रभावित है। उन्होने मैराथन में शामिल आई.आई.टी. दिल्ली रनर्स व जयपुर मैराथन टीम के सदस्यों को बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये की गई दौड़ के लिये सभी को सराहा।
विधायक डोगरा ने भी बून्दी जिले में एजुकेट गल्र्स के महत्वपूर्ण योगदान को सराहा है। उन्होने कहा कि गुणवत्ता, नामांकन, परिणाम आदि में जिले में बालिकायें आगे बढ़ी है। शिक्षा की समझ अभिभावकों में भी बढ़ी है। उन्होने धावकों, संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना करते हुये सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होने कहा कि सरकारी स्कूल के प्रति अभिभावकों का समपर्ण होना जरूरी है तभी वह आगे बढ़ेगा। उन्होने स्कूलों में क्राउड फण्ड के बारे में जानकारी भी दी जिससे बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिला है। उनके द्वारा बताया गया कि यदि कोई बालक या बालिका जिसके माता-पिता या अभिभावक नही है तो ऐसे बच्चों के बारे में बताये वह स्वयं उस बच्चे का शिक्षा का खर्चा वहन करेगें। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने सभी धावकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।