Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

प्रधानमंत्री की मन की बात को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक

खबर - जयंत खांखरा
खेतड़ी-
उपखंड के जसरापुर ग्राम में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की मन की बात को लेकर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष केदार मल खींची की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री उमेद सिंह निर्वाण तथा विशिष्ट अतिथि मीडिया प्रभारी मनोज स्वामी ने भाग लिया। इस मौके पर उमेद सिंह निर्माण ने कहा कि प्रधानमंत्री की मन की बात पूरे भारत में घर घर में सुनी जा रही है। जिला महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं द्वारा हर व्यक्ति तक पहुंचाई जानी चाहिए जिससे लोग ज्यादा-से-ज्यादा संख्या में लाभांवित हो सके। और भाजपा देश की सबसे बड़ी डेमोक्रेटिक पार्टी बन सके। इस मोके पर धर्मपाल शर्मा, कृष्ण कुमार, हिदायत अली ,विनोद कुमार, मदनलाल, रामकुमार, धर्मवीर, संतोष सहित दर्जन भर कार्यकर्ता शामिल रहे।