Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

प्रमुख शासन सचिव ने ली बैठक

खबर - दर्पण खंडेलवाल  
पिलानी
प्रमुख शासन सचिव डॉ. मनजीतसिंह अपने झुंझुनू जिले दौरे के पश्चात पिलानी नगर पालिका में झुंझुनू जिले के  अधिशासी अधिकारियों की बैठक ली बैठक में प्रमुख शासन सचिव ने  भारत सरकार की खुले में शौच न करने की स्वच्छ भारत अभियान इस्कीम जिले में पूर्ण रूप से अभी पूरी नहीं हुई है। अभी भी लोग खुले में शौच कर रहे हैं। जिला ए1शन को इस विषय में  उचित गाइडलाइन देने के लिए कहा । उन्होंने कहा कि एक लाख तक के टेंडर करने की  ईओ को आवश्यकता नहीं है और ५० लाख तक के कार्यों को करने के लिए ईओ को पावर दिए गए हैं। फिर भी जिले में कार्य नहीं हो रहे हैं । उन्होंने कहा कि प्रमुख स्थानों को चिन्हित कर शौचालय बनाएं १-२ शौचालय नहीं तीन चार शौचालय बनाएं और काम करने वाले ठेकेदारों को ठेका दे । उन्होंने उदयपुरवाटी की सराहना करते हुए कहा कि जयपुर से पिलानी तक के सफर में उदयपुरवाटी में कहीं भी गंदगी नहीं दिखी न कोई पॉलिथीन कचरे में दिखी। उदयपुरवाटी की सराहनीय की गई । चिड़ावा अधिशासी अधिकारी को भी  खुले में शौच करने पर प्रमुख शासन सचिव से डांट खानी पड़ी । उन्होंने कहा कि चिड़ावा नवलगढ़ में बहुत ज्यादा गंदगी है और इस के बारे में बार-बार बोलना पड़ रहा है। उन्होंने पिलानी नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया की दीवारों पर सार्वजनिक स्थानों पर जो विज्ञापन लगाए गए हैं, तथा उनको साफ करें । उन पर पेंट कराए तथा जिनके विज्ञापन लगे हैं । उनके ऊपर एफआईआर दर्ज करें। बैठक में जिला कल1ेटर दिनेश यादव, एसडीएम आर के मीणा, डीडीआर असलम शेर खान, झुंझुनू ए1शन श्रवण कुमार पिलानी नगर पालिका अध्यक्ष विजय हलवाई, विद्या विहार नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आरपी पारीक सहित पिलानी अधिशासी अधिकारी ऋषि देव ओला, विद्या विहार नगर पालिका ईओ  अभिलाषा सिंह, नगर पालिका का नवलगढ़ अनीता खिचड़ी, चिड़ावा ईओ सरिता बड़सरा, बिसाऊ ईओ राकेश रामगेटा, मंडावा ईओ भरत कुमार, खेतड़ी ईओ अनिल जोनवाल , सूरजगढ़ बहादुर सिंह, झुंझुनू ईओ विनयपाल, बगड़ दिव्या मुकनगढ हेमंत तवर सहित पिलानी पार्षद आदि मौजूद थे ।