Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

चीनी निर्मित सामान के बहिष्कार के विषय पर हुई बैठक

खबर - जगत  जोशी
रावतसर:-
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थानीय ईकाई की और से रविवार को कुम्हार धर्मशाला मे स्वदेशी जागरण मंच के बैनर तले चीनी निर्मित सामान के बहिष्कार के विषय पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे ईकाई के तहसील सयोजंक धनश्याम कड़वासरा, विनोद पलथानिया ने तहसील के सभी गांवो के सयोजको और सहसयोजको को एक अगस्त से 15 अगस्त तक शहरो और गावंों मेा चीनी निर्मित समान के बहिष्कार करने के तरीको की जानकारी देकर आमजन को जागरूक करेगंे। इस मौके पर बैठक मे आये हुए गणमान्य नागरिको ने एक अगस्त से 15 अगस्त तक के कार्यक्रमो की जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान पूरे भारत मे अलग अलग माध्यमो से चीनी निर्मित समान का बहिष्कारी किया जायेगा। बैठक मे संघ के धर्मवीर , आंनन्द जोशी, कालू राम, साहब राम, महावीर , किशोर सिंह, विनोद गोल्याण, अरविंद बिहाणी, शंकर के अलावा सहयोगी संगठन बजरंग दल व शिक्षक संघ राष्ट्रीय, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्,किसान संघ के कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण मौजूद थे।