Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

विद्यादान से बढक़र कोई दान नहीं-अभिलाषा

खबर - राजकुमार चोटिया
सुजानगढ़-
ब्लॉक प्रा. शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान के तहत मुख्यमंत्री विद्यादान कोष में दान कर उपखण्ड अधिकारी अभिलाषा चौधरी ने अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उपखण्ड कार्यालय में आयोजित बैठक में उपस्थित संस्था प्रधानों को सम्बोधित करते हुए उपखण्ड अधिकारी ने कहा कि विद्यादान से बढक़र कोई दान नहीं है, हम सभी को इसमें सहयोग करते हुए अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर तहसीलदार सुशील कुमार सैनी, बीइइओ रामनिवास घोटिया, जलदाय विभाग के एईएन रामेश्वरलाल, लादूराम झूरिया, प्रहलादराय स्वामी, सरोज वीर पूनियां, घनश्यामनाथ कच्छावा, हरिकृष्ण बिस्सू सहित अनेक संस्था प्रधान उपस्थित थे। उपस्थितजनों ने दानपात्र में स्वैच्छिक रूप से राशि डालकर सहयोग किया।