खबर - पवन शर्मा
विपक्ष के पार्षद व ईओ ऋषिदेव ओला के मामले ने पकड़ा तूल
ईओ पर कार्रवाई की मांग को लेकर पार्षदों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
सूरजगढ़ ।
उपखण्ड क्षेत्र के अधीन आने वाली पिलानी नगरपालिका के विपक्ष के पार्षदो व
ईओ का मामला दिन ब दिन तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को उपखंड कार्यालय पर
पिलानी नगरपालिका के उपाध्यक्ष राकेश चोटिया के नेतृत्व में महिला व पुरुष
पार्षदों ने ईओ ऋषिदेव ओला पर महिला पार्षदों के खिलाफ अनैतिक शब्द के
प्रयोग करने और उनकी कार्यशैली के विरोध में प्रदर्शन करते हुए उनके खिलाफ
कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम रामकिशन मीणा को ज्ञापन भी दिया। पालिका
उपाध्यक्ष राकेश चोटिया ने बताया कि उनके ईओ ऋषिदेव ओला हठ धर्मिता करते आ
रहे है। महिला पार्षद अपने वार्डो की समस्या लेकर उनके पास जाती है तो वो
उनका निदान करने बजाय वो महिलाओ के खिलाफ ही थाने में झूठी शिकायते देते है
की महिला पार्षद उनपर अनैतिक दबाव बनाती है। चोटिया ने बताया की नगरपालिका
में चयनित महिला पार्षद एक सभ्य व संस्कारित परिवार से संबंध रखती है ऐसे
में उनके खिलाफ एक अधिकारी द्वारा ऐसे आरोप लगाना गलत है। पार्षदों ने
बताया की ईओ सत्ता पक्ष के लोगो के दबाव में आकर उन्हें झूठे मुकदमे में
फ़साने के प्रयास में रहते है। उन्होने बताया कि हाल ही मे ईओ ओला ने पिलानी
थाने मे रिपोर्ट दी कि उनके उपर महिला पार्षदो द्वारा अनैतिक दबाव दिया जा
रहा है अनैतिक शब्द का प्रयोग करके ईओ ने महिला पार्षदो के सम्मान को ठेस
पहुंचाई है। पार्षदों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर जांच व कार्यवाही की
मांग रखी गई है अगर ईओ के खिलाफ कार्यवाही अमल मे नही लाई गई तो पिलानी
नगरपालिका के सामने अनिश्चिित काल के लिए धरना प्रर्दशन की भी चेतावनी दी।
इस दौरान मौके पर आये ईओ ऋषिदेव ओला से भी पार्षदों की बहस हुई। इस मौके
पर पार्षद राजू फोरमेन ,पार्षद पुनम, विमला, द्रोपदी, राजेश, मणी देवी,
नीलम देवी, नगेन्द्र नोवान, विनोद कुमार, नबील खान, ताराचंद सैनी, नबील खान
सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
इनका कहना है
पालिका
के कुछ पार्षद फर्जी कार्य करवाने के लिए कहते है ऐसे में उनके द्वारा गलत
कार्य ना करने की लिए मना करता हु तो वो मुझे झूठे मामले में फ़साने का
प्रयास कर रहे है। मेरा सिर्फ इतना है कि मुझे महिला पार्षदो सहित अन्य
पार्षदो से भी खतरा है।
(ऋषिदेव ) रिशभ देव ओला
ईओ नगरपालिका पिलानी।
पिलानी
नगरपालिका बोर्ड के कुछ महिला व पुरुष पार्षद ईओ की शिकायत लेकर आये
थे। उन्होने ईओ के खिलाफ शिकायत करते हुए ज्ञापन दिया है। इसकी जांच की
जायेगी।
रामकिशन मीणा
एसडीएम सूरजगढ
