Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कुँवे में गिरने से एक की मौत

खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़  । थाना इलाके के बिजौली गांव में शनिवार को एक व्यक्ति की कुँवे गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बास बिजौली गांव का 50 वर्षीय बजरंगलाल जाट शनिवार दोपहर को लोरिंग मशीन की लाव के सहारे से कुँवे से मोटर निकाल रहा था इसी दौरान लाव टूटने से वह फिसलकर कुँवे में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुँवे से बाहर निकलवाकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना के संबंध में मृतक के भतीजे सत्यवीर ने थाने में मृग दर्ज  कराई है।