खबर - पवन दाधीच
खिरोड़ -
देवीपुरा बणी ग्राम पंचायत में इनदिनों विद्युत निगम द्वारा मात्र चार घंटे ही बिजली सप्लाई देने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। गांव के बद्रीप्रसाद ने बताया कि चौबीस घंटों में मात्र चार घंटे ही बिजली सप्लाई रहने से लोगों को मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में गोल्याणा फीडर से बिजली सप्लाई मिलती है और सप्लाई मे भारी कटौती होने से जहंा गर्मी के मौसम में लोगों को परेशानी हो रही है वहीं कई तरह सुविधाओं से भी वंचित रहना पड़ रहा है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने विभाग के उच्चाधिकारियों से बिजली सपलाई सुचारू रखने की मांग की है।