Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

महाविद्यालय में विदाई समारोह आयोजित

खबर - लक्की अग्रवाल
श्रीमाधोपुर। कस्बे की महात्मा गाँधी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में रविवार को विदाई समारोह का आयोजन संस्था निदेशक मोहरसिंह खर्रा के मुख्यातिथ्य में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मॉ सरस्वती के समक्ष अतिथियों ने द्वीप प्रज्जवल्लित करके किया। विदाई समारोह के दौरान छात्राओं ने एक से बढक़र एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्राचार्य डॉ.गोपाल कृष्ण भारद्वाज,गीता खर्रा,महेन्द्र कुमार,कमला मिठारवाल,अशोक सैनी,बनवारी जीरवाल,महेन्द्र यादव,आरडी चारण सहित महाविद्यालय का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।