Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सूरजगढ़ में राजस्व विभाग की कार्यशैली से जनप्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी

खबर - पवन शर्मा
पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक का आयोजन 
सूरजगढ़। पंचायत समिति सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता प्रधान शुभाष पूनिया ने की। कार्यवाहक विकास अधिकारी शुभकरण राहड़ ने गत बैठक की पुष्टी के साथ बैठक का शुभारंभ बैठक के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी जन प्रतिनिधियों के निशाने पर रहे। बैठक के दौरान मौजूद जन प्रतिनिधियों ने राजस्व विभाग की कार्यशैली से नाराजगी जताते हुए कहा की। साधारण सभा की बैठकों में राजस्व विभाग से जुड़े मुद्दे उठाये जाने के बाद भी विभाग द्वारा उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है वही तहसील कार्यालय में जाते है तो वहां भी अधिकारियो द्वारा उन्हें कार्य के प्रति कोई सहयोग नहीं दिया जाता है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष व जिप सदस्य सोमवीर लांबा ने पिलोद पंचायत के कासनी गांव में एक सेवा निवृत अध्यापक द्वारा जोहड़ में अतिक्रमण करने का मुद्दा उठाया। सुजडोला सरपंच सुरेंद मेघवाल ने गांव में अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस इमदाद के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा कोई सहयोग नहीं देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी ग्राम पंचायत में हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रस्ताव लिया जा चूका है लेकिन एक माह हो जाने के बाद भी पुलिस की इमदाद नहीं मिल पाई है जिससे  अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई ठंडे बस्ते में पड़ी है। महपालवास सरपंच रणवीर नाडा ने उनकी ग्राम पंचायत में 2014 में कुँवे बनाये जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा की यह कुँवा तो बन गया लेकिन अभी तक उस पर बिजली का कनेक्शन नहीं हुआ है। उसके बावजूद भी विभाग द्वारा जबरन बिल भेजा जा रहा है। जीप सदस्य सोमवीर लांबा ने विधुत विभाग के अधिकारियो पर जनता को सरकार की योजनाओ की जानकारी नहीं दिए जाने का आरोप लगाया। लांबा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा घरेलु मीटर बदलवाने के लिए जो साढ़े तीन सौ रूपये की राशी ली जा रही थी उसे माफ़ कर दिया गया है लेकिन विभाग के अधिकारी जनता से ऐसी जानकारी दे महरूम रख रहे है। वही जन प्रतिनिधियों ने पंडित दीनदयाल ज्योति योजना से संबधित मुद्दे भी उठाये गए। इसके अलावा  बैठक में पेयजल ,शिक्षा ,चिकित्सा सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा  की गई। इस मौके पर एसडीएम रामकिशन मीणा ,सरपंच फोरम के अध्यक्ष वीरसिंह खरडिया ,पिलोद सरपंच चिरंजीलाल शर्मा ,कृष्ण कुमार ,अनीता जांगिड़ ,जीप सदस्य सरोज श्योराण ,रतनसिंह तंवर ,पुष्पा भारती ,सुमन देवी ,अन्नू भड़िया ,मोतीलाल यादव सहित अन्य जन प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।