Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

श्मशान घाट में ग्रामीणों ने किया पौधारोपण

खबर - नरेंद्र स्वामी
सिंघाना.
सोमवार को गाडाखेड़ा ग्राम पंचायत के कलगांव में पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार यादव व जिप सदस्य विजेन्द्र भास्कर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पौधारोपण करके पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। पूर्व सरपंच ने बताया पेड़ पौधे लगाने से पर्यावरण शुद्ध रहेगा जिससे हम भी स्वस्थ रहेगें व आने वाली पिढ़ी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिलेगा। मेजर हरचंद यादव, कप्तान रामचन्द्र प्रिंसीपल हनुमान राम, चंदगीराम, ताराचंद व जगमाल सिंह के सहयोग से गांव के श्मशान घाट में वट वृक्ष, पीपल, अशोक, नीम, पापड़ी के 101 पेड़ लगाए गए।