Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

खेल को खेल की भावना से खेले- समाजसेवी जाखल

खबर - विनोद स्वामी
मुकुन्दगढ़!
कस्बे में कानोरिया काॅलेज स्थित खेल मैदान में मुकुन्दगढ़ प्रीमियर लीग का शुभारम्भ समाजसेवी विक्रम सिंह जाखल ने किया। उन्होनें अपने शब्दों में कहा कि अगर मन में जज्बा और दृढ निश्चय हो तो कोई भी खिलाडी सचिन तेन्दुलकर बन सकता है। उन्होनें खिलाडियों को खेल की भावना से खेलने का सन्देश दिया और कहा कि खेल को खेल की भावना से खेले व उन्होनें बताया कि हर खिलाडी खेल को अनुशासन  मे रहकर खेले। और उन्होनें खिलाडियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय लिया। व उन्हे उत्साहित किया। इस प्रतियोगिता के आयोजन समारोह में जाखल के साथ गोपेश  संरपच टोंक छिलरी, हरलाल सरपंच देवीपुरा बणी, व्यवसायी आरीफ, पार्षद वार्ड न 6 जावेद, पूर्व पार्षद सुरेश  , धर्मपाल मेव बडवासी, ताराचन्द पंचायत सदस्य कसेरू  का आयोजनकर्ता रवि सैनी ने अतिथियों का माल्यर्पण कर स्वागत किया। इस दौरान सुरेश  गढवाल, बसीम कुरेषी, राहुल, तालिब गफ़ार के अलावा बडी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे।