खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़। पंचायत समिति की पिलोद ग्राम पंचायत के मैदाराम की ढाणी
में रविवार को ग्राम पंचायत की ओर से दो लाख रूपये की लागत से बनायीं गई
पेयजल टंकी का लोकार्पण प्रधान शुभाष पूनिया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न
हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच चिरंजीलाल शर्मा ने की वही विशिष्ट
अतिथी के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष व जीप सदस्य सोमवीर लांबा और सरपंच
फोरम के अध्यक्ष वीरसिंह खरडिया मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
प्रधान शुभाष पूनिया ने कहा भाजपा सरकार विकास का दूसरा नाम है। यह सरकार
समाज के हर वर्ग के तबके के विकास कल्याण के लिए योजनाएं ला रही है। पूनिया
ने कहा की पेयजल की समस्या से निपटने के लिए सरकार गंभीर है। इस मौके पर
ग्रामीणों ने प्रधान पूनिया से सूरजगढ़ - जाखोद रोड से गांव के सामुदायिक
भवन तक खारिंजे का निर्माण करवाने और कासनी तक ग्रेवाल सड़क बनवाने की मांग
की गई जिस पर प्रधान पूनिया ने ग्रामीणों को उनकी इन मांगो को पूरा करने का
आश्वाशन दिया।
