खबर - जीतेन्द्र वर्मा
विभिन्न सामाजिक बिन्दुओं पर करेगे विचार विमर्श
बून्दी - राठौर गोलानियां कुलदेवी जन सेवा समिति का स्नेह मिलन एवं नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम दिनांक 30 जुलाई रविवार को अभयनाथ महादेव मंन्दिर परिसर में आयोजित होगा। जनसेवा समिति के सचिव भंवर लाल राठौर ने बताया कि कुलदेवी के मंदिर जीर्णोद्धार हेतु गठित राठौर गोलानियां कुलदेवी जन सेवा समिति जनसेवा समिति के कार्यक्रम राठौर तेली समाज के के प्रमुख व्यवसायी महेश राठौर के मुख्यातिथ्य में होगी तथा इन्द्रगढ़ के पालिका उपाध्यक्ष नाथू लाल राठौर, बारां के तेली समाज जिलाध्यक्ष मेघराज राठौर, कोटा थर्मल के अभियन्ता घनश्याम राठौर, कोटा तेली समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष छीत्तर लाल राठौर तथा एसबीबीजे के पूर्व प्रबन्धक रामनारायण राठौर बतौर विशिष्ठ अतिथि उपस्थित होंगे। नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण के अलावा परिचय पुस्तिका के प्रकाशन व विमोचन, संस्था के पंजीकरण तथा पौधारोपण कार्यक्रम सहित विभिन्न सामाजिक बिन्दुओं पर विचार विमर्श होगा।