खबर - राजकुमार चोटिया
सुजानगढ़ - प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मा. भंवरलाल मेघवाल के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक नगर अध्यक्ष रामवतार शर्मा की अध्यक्षता आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी के सानिध्य में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए नीमकाथाना के पूर्व विधायक एवं कॉर्डीनेटर रमेश खण्डेलवाल ने कहा कि दलित, पीडि़त व शोषित का उत्थान करने वाली पार्टी का कार्यकर्ता होने का हमें गर्व है। कांग्रेस ने ही अमीर व गरीब के बीच की खाई को पाटने का कार्य किया है। खण्डेलवाल ने कहा कि देश व समाज में समानता, भाईचारा व प्रेम रहेगा तभी विकास होगा। कॉर्डीनेटर खण्डेलवाल ने कहा कि काम करते हुए परिणाम नहीं आये तो यह सोचनीय बात है। आज देश पर भाजपा नहीं आरएसएस राज कर रही है, जो पेंटागन की तरह अपनी सोच व विचार पूरे देश पर थोप रही है। खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा व आरएसएस का आजादी से कोई लेना-देना नहीं है, ये आजादी के समय अंग्रजो की मुखबरी करते थे। नीमकाथाना विधायक ने आरएसएस के आगे बढऩे को संविधान और समानता के लिए खतरा बताते हुए कहा कि आरएसएस यह कैसे मान रही है कि किसी एक धर्म को प्रताडि़त कर विकास किया जा सकता है। खण्डेलवाल ने सावरकर को द्विराष्ट्र सिद्धान्त का प्रणेता बताते हुए कहा कि धर्म, अलगाव एवं लाशों के नाम पर राजनीति कर रही भाजपा सामाजिक संरचना खराब कर रही है। जीएसटी व नोटबंदी पर बोलते हुए खण्डेलवाल ने कहा कि इनसे छोटे से छोटे व्यापारी त्राहिमाम्-त्राहिमाम् कर रहे हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा को राज मिल नहीं रहा है, वह इसे हथिया रही है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मा. भंवरलाल मेघवाल ने कहा कि 1100 करोड़ की पीएमसी योजना को तीन वर्ष पूर्व पूरा हो जाना चाहिये था, लेकिन इसका काम अभी भी पूरा नहीं हुआ है। काम शीघ्र ही पूरा नहीं होने पर पीएमसी कार्यालय का घेराव किया जायेगा। इस अवसर पर पीसीसी सैक्रेटरी अब्दूल रशीद कुरैशी, सीकर एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष कैलाश भी उपस्थित थे। बैठक में राधेश्याम अग्रवाल, सभापति हाजी सिकन्दर अली खिलजी, उपसभापति बाबूलाल कुलदीप, जगदीश भार्गव, मदन सोनी, बजरंग सैन, मुकुल मिश्रा, पार्षद इकबाल खान, प्रधान गणेश ढ़ाका, देहात अध्यक्ष कमला गोदारा, इदरीश गौरी, धर्मेन्द्र कीलका, मधु बागरेचा, महावीर जांगीड़, दाऊद काजी, श्रवण सियोता, प्रदेश सियोता, गिरधारी सियोता, श्रीराम भामा, अमित मारोठिया, उषा बगड़ा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।