Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

राशन डीलर पर ग्रामीणों ने राशन वितरण में धांधली का लगाया आरोप, किया प्रदर्शन

खबर - लक्की अग्रवाल
श्रीमाधोपुर।
ग्राम पंचायत नाथूसर के रतनपुरा ग्राम में ग्रामीणों ने राशन डीलर पर राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए सोमवार को शिव मंदिर प्रांगण में एक जगह इकट्टा होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि उन्हें पिछले ढाई वर्ष से राशन के गेहूं व तेल नहीं मिल रहा है। राशन की दुकान और तहसील के चक्कर लगाकर थक चुके हैं। जब ग्रामीण राशन लेने दुकान पर पहुंचते हैं, तो डीलर प्रकाश चंद्र गोयल उन्हें कहता है कि आप लोगों के जरूरी कागजात पूरे नहीं है इस कारण आगे से आपका राशन का गेहूं नहीं आ रहा है, जबकि  ऑनलाइन चेक करने पर लिस्ट में आगे से हर महीने का गेहूं आ रहा है। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव के लगभग तीन सौ उपभोक्ताओं को गेहूं व तेल नहीं मिल रहा है। प्रदर्शन की सूचना पर सोमवार को  रसद विभाग श्रीमाधोपुर की प्रवर्तन निरीक्षक पूजा शर्मा ने मौके पर जाकर लोगों की समस्याएं सुनी और जिन लोगों को गेहूं नहीं मिल रहा है उनका रिकॉर्ड चेक किया। मौके पर स्टॉक एवं रजिस्टर का सत्यापन किया गया। प्रवर्तन निरीक्षक पूजा शर्मा ने मौके पर बताया कि जांच में राशन ऑनलाइन ट्रांजेक्शन निकला हुआ है, जबकि राशन कार्ड में इंन्द्राज नही है। पॉस मशीन के मुताबिक स्टॉक 25 किलो चीनी, केरोसीन निल तथा केरोसीन 25.86 क्विंटल गेंहू पाया गया, जिनका भौतिक सत्यापन किया गया जो सही पाया गया।