Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीपीटी में चयन पर सम्मान

खबर - राजकुमार चोटिया
सुजानगढ़-
जीवेम् द्वारा प्रबन्धित ओसवाल उ.मा. विद्यालय के तीन विद्यार्थियों  लोकेश बोरड़, पीयूष जैन व डिम्पल मोदी का सीपीटी में चयन हुआ है। इस अवसर पर विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समाजसेवी विजयसिंह बोरड़ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित सम्मान समारोह के विशिष्ट अतिथि तनुज शर्मा (स्काउटिंग में राष्ट्रपति पदक विजेता), मनीष बोरड़ (स्काउटिंग में राष्ट्रपति पदक विजेता) ने तीनों विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा मुंह मीठा करवाकर उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य सुकेश पचौरी ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मो. राशिद शेख, नीतू सोनी, पल्लवी ओझा, चारू गदैया, धीरेन्द्र सैनी सहित विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।