Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

खेत हुआ मधुमक्खियों का हमला , तीन घायल


खबर - नरेंद्र स्वामी
मधुमक्खियों के हमले से खेत में काम कर रही महिला सहित बच्चे घायल
खेत में काम करते हुए हादसा
सिंघाना. ढ़ाणा ग्राम पंचायत में खेत में काम करते हुए एक महिला सहित उसकी बेटी व पांच वर्षीय भांजे पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह बाग की ढ़ाणी निवासी संतरा देवी पत्नि राजेन्द्र प्रसाद अपने खेत में घास काट रही थी तभी अचानक मधुमक्खियों का छाता आकर संतरा देवी पर गिर गया जिससे मधुमक्खियों ने संतरा को जगह जगह से काट लिया वहीं पास में काम कर रही 15 वर्षीय बेटी नीतु व 5 वर्षीय भांजे अजय को भी चपेट में ले लिया। मधुमक्खियों के काटने से तीनों घायल हो गए परिजनों ने निजी वाहन से तीनों को कस्बे के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया जहां ईलाज चल रहा है।