खबर - पंकज पोरवाल
भीलवाड़ा। वस्त्रनगरी भीलवाड़ा की सडकें आजकल गड्ढों में तब्दील हो गया। इसके कारण बारिश होने से इनमें पानी भर जाता है और वाहन चालक इनमें गिरकर चोटग्रस्त हो रहे हैं। कई जगहों पर तो इतने बड़े खड्डे हो गए हैं कि वहां पर बेरिकेड लगाकर लोगों का आगाह किया जा रहा है, लेकिन नगर परिषद् और नगर विकास न्यास इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। जिसके चलते हर दिन आवागमन करने वाले आम नागरिकों के साथ स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी प्रमुख सड़कें क्षतिग्रस्त होकर चुकी हैं। जर्जर सड़कों की मरम्मत के नाम पर विभाग लीपापोती कर रहा है। पिछले दिनों हुई और अभी तक चल रही बारिश ने शहर मे नगर परिषद् और नगर विकास न्यास द्वारा बनाई गई सडकों की पोल खोल दी है। इन सडकों पर करोडों रूपए खर्च हुए थे जो अब गड्ढों में बदल गए हैं। शहर का दौरा करने पर पाया गया है कि जगह-जगह इन गड्ढों के कारण जाम लगने के कारण यातायात चालक परेशान है। शहर में महाराणा टॉकीज, मुरली विलास रोड, रामद्वारा रोड, कोटा रोड, बडला चैराहा, शास्त्री नगर, सहित शहर की सड़कों कई जगहो से उखड़ गई। जिसके कारण सडकों पर बड़े-बड़े खड्डे बने हुए हैं। इन खड्डों में बारिश का पानी भर जाता है। जिससे यहां से निलकने वाले राहगीरों को यह खड्डे नजर नहीं आते है और वह इसमें उनके वाहन गिर जाते है। जिससे कई बार राहगीर चोटिलें हो गये है। ऐसे में वस्त्रनगरी भीलवाडा में बाहर से आने वाले लोगों की नजर में किरकिरी हो रही है। शहरवासियों का कहना है कि यहां पर सडकों पर खड्डे नहीं खड्डों में सडकें बनी हुई है। इसके कारण शहरवासियों का घरों से बाहर वाहन निकलाना भी दूभर हो गया है। यही नहीं यहां पर पदैल चलाना भी दूभर हो गया हैं। इसके बावजुद नगर परिषद् और यूआईटी आंखें मूंद कर बैठा है। जिसके कारण आमजन को राहत नहीं मिल पा रही है। गड्ढों के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। जिसका सबसे अधिक खामियाजा स्कूली बच्चों सहित दफतर जाने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है।