सीकर । रोटरी के आगामी प्रांतपाल रो. कैप्टेन नीरज सोगानी ने कहा है कि रोटरी क्लब, सीकर ने सेवा के क्षेत्र में इतिहास रचा है। जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधायें देने का ऐसा जज्बा कहीं कहीं देखने को मिलता है। कैप्टेन सोगानी रविवार की शाम सीकर में रोटरी क्लब के वर्ष 2017-18 के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रोटरी सेवा का नशा है। सेवा के माध्यम से ही हमें सच्चा सुख और संतुष्टि मिल सकती है। उन्होंने नई कार्यकारिणी की शपथ दिलाते हुए उम्मीद जाहिर की कि नई टीम सेवा के इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ायेंगी। विधायक रतनलाल जलधारी ने कहा कि मैनें सेवा का असली अर्थ रोटरी में आकर सीखा। रोटरी के जरिये सेवा करने का सुफल है कि आज मैं एक जनप्रतिनिधि के रूप में समाज की सेवा कर रहा हूँ। वरिष्ट रोटेरियन डाॅ. जी.एल. राठी ने कहा कि रोटरी के माध्यम से अपने व्यक्तित्व के निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य किया जा सकता है। मोदी विश्वविधाय के अध्यक्ष प्रो. सुरेश अडवानी ने रोटरी के महत्व पर प्रकाश डाला।
क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष रो. डाॅ. जितेन्द्र कचोलिया ने स्वागत भाषण दिया, वहीं निवर्तमान सचिव रो. सुशिल अग्रवाल ने क्लब की गत वर्ष की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
नये अध्यक्ष रो. रमेष गोयल ने अपनी आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला। नव नियुक्त सचिव रो. बजरंग सर्राफ ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रो. डाॅ. बलवन्तसिंह चिराना, रो. अमरसिंह कविया और रो. सुनील मोर ने किया।
इस अवसर पर रो. डाॅ. एस.एल. सोनी, रो. दीपक गर्ग, सहप्रांतपाल रो. लक्ष्मीकान्त बियानी, रो. जगदीश कुमावत, कोषाध्यक्ष रो. जगदीश बियानी, रो. हुकमचन्द तोदी, रो. विनोद खण्डेलवाल, रो. किशोर पारीक, रो. प्रमोद सर्राफ, रो. पवन गिनोड़िया, रो. आई.के. सोनी, रो. डाॅ. अंकुश राठी, रो. भवानी शंकर सैनी, रो. कमल बंसल, रो. डाॅ. अर्जुन सिंह, रो. डाॅ. अमित गोयल, रो. अजीत मांगर, रो. सुनील हाजरिका, रो. धीरज कँवर, रो. डाॅ. प्रबोध गुप्ता, रो. मुकेश गुप्ता सहित रोटरी सदस्य एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधिगण, डाॅ. बी.एल. रणवां, शेरसिंह सुण्डा, रोटरी क्लब, पलसाना के ओमप्रकाश अग्रवाल, रोटरी क्लब, रींगस के प्रवीण जोगानी सहित शहर के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।