Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पेड़ बचाओ जीवन बचाओ समिति ने पेड़ लगाकर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

खबर - लक्की अग्रवाल
श्रीमाधोपुर।
कस्बे की पेड़ बचाओ जीवन बचाओ समिति की रविवार को कस्बे के एक नीजी महाविद्यालय में समिति अध्यक्ष परमानन्द सोनी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। समिति संरक्षक कालीदास स्वामी के सानिध्य में हरियालो महोत्सव के दौरान श्रीकृष्ण गौशाला बाई पास रोड़ श्रीमाधोपुर के पास पौधारोपण किया गया। साथ ही में पिछले वर्ष में समिति द्वारा किए गए कार्यो का अवलोकन किया। जिसमे समिति द्रारा रोड़ सुरक्षा के लिए बेरिकेडस लगाना,रोड पर दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों में बोर्ड लगाना,पशु,पक्षियों के लिए जल व्यवस्था करना,जैसे पानी की खेळ,परिन्डा लगाना तथा किसानों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना इत्यादि कार्यों की समिक्षा की गई तथा आगामी समय में भी समिति के सदस्यों ने इसी प्रकार जनहित में कार्य करने का सकंल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैप्टन जयनारायण मीणा जिला अध्यक्ष अ ज जाति विभाग सीकर ने समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सामाजिक कार्यों में समिति की महत्ती भूमिका बताई तथा अपनी और से आर्थिक सहयोग भी किया। समिति संरक्षक कालीदास ने कहा कि समिति सरकार के साथ सामाजिक हित कार्य करेगी। समिति अध्यक्ष ने बताया कि सामाजिक कार्यों में अर्थ की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी तथा समाज हित के कार्यों में अपना अहम योगदान देती रहेगी। सम्मान के तौर पर समिति के द्रारा बेरीकेडस लगाने पर महेश  सैनी,सडक़ दुर्घटना से बचने के लिए रोड़ पर साइन बोर्ड लगाने पर मोहरसिह खर्रा व बजरंगजी कुमावत,पानी की खेलियों के लिए सांवरमल मीणा को समिति द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर समिति सचिव  तारा चन्द चीता,विधि सलाहकार एडवोकेट राजेन्द्र शर्मा,वरिष्ठ सलाहकार रामजी लाल शर्मा,उपसचिव शिवकुमार,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सांवरमल मीणा भामाशाह -राजस्थान री याद एलबम के कलाकर श्रीराम,दयाराम सैनी,कोषाध्यक्ष घासीराम वर्मा,प्रवक्ता राजेन्द्र वर्मा,पूर्व शिक्षा अधिकारी साधुराम सैनी,राजेन्द्र बिजारनिया,हंसराज व्याख्याता,रामेश्वर लाल मीणा संरपच ढाबावाली,ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रक्षपाल स्वामी,राकेश तिवाड़ी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहें।