खबर - पंकज पोरवाल
भीलवाड़ा । बारिश शुरु होते ही शहर समेत जिले भर में जर्जर बिल्डिंगे हादसे को न्यौता दे रही है। ऐसा ही नजारा भीलवाड़ा शहर में नई शाम की सब्जी मण्डी में देखने को मिला जहां एक जर्जर बिल्डिंग पिछले तीन दिनों से पड़ रही बारिश को नहीं झेल पाई और आज दोपहर में ढह गई। हादसे में आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए तथा पास ही मौजूद कुछ लोग बच गए। बताया जाता है कि नई शाम की सब्जी मण्डी स्थित नरपत सिंह की जर्जर बिल्डिंग आज दोपहर में ढह गई। इस बिल्डिंग के पास खड़े 6 वाहन मलबे में दब कर क्षतिग्रस्त हो गए। बिल्डिंग के गिरते ही वहां हड़कम्प मच गया और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार बिल्डिंग के पास ही एक चाय की केबिन भी लगी हुई थी जहां बारिश के दौरान कुछ लोग चाय की चुस्कियां ले रहे थे लेकिन गनीमत रही कि वे बच गए। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची।
बारिश से कच्चा मकान ढहा
जिले के मांडल उपखंड के गांगा का खेड़ा गांव में बीती रात बारिश से एक कच्चा मकान ढह गया। घर का सारा सामान मलबे में दब गया। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार बीती रात को तेज बारिश से गांगा का खेड़ा निवासी उगमा पुत्र दुर्गा भील का कच्चा मकान ढह गया। मकान में रखा घरेलू सामान मलबे में दब गया। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे के समय मकान में कोई नहीं था। आशियाने को ढहा देख उगमा व परिजनों दुखी मन से सामान समेटने में लग गए। ग्रामीणों ने उन्हें ढांढस बंधाया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पटवारी मौके पर पहुंचा तथा मौका मुआयना किया।