Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

शेखावाटी की धरती सेठ साहूकारों की धरती-यादव

खबर - पवन दाधीच
बसावा गांव के सेठ सीताराम क्याल राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वाकपीठ में जिला कलेक्टर दिनेश कुमार यादव पहुंचे निरीक्षण करने
खिरोड़ -
बसावा गांव के सेठ सीताराम क्याल राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार से संस्था प्रधान वाकपीठ का शुभारंभ झुंझुनूं जिला कलेक्टर दिनेश कुमार यादव के मुख्यातिथ्य में हुआ। बिसाऊ प्रिंसीपल कमलेश तेतरवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पालाराम, सम्पतराम व नवलगढ़ बीईईओ बंशीधर सैनी थे। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र कुष्णियां के संयोजन में हुए वाकपीठ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि शेखावाटी की धरती सेठ साहूकारों की धरती कही जाती है इसलिए दानदाताओं के सहयोग से राजकीय स्कूलों का भौतिक विकास करने का भरसक प्रयास कया जावे। उन्होनें कहा कि विद्यालय में एक दान पात्र की स्थापना कर जन सहयोग के लएि स्थानीय सेठ साहूकारों व आर्थिक रूप से सक्षम लोगों से सहयोग प्राप्त कर विद्यालयों का भौतिक विकास करें। जिला कलेक्टर ने वाकपीठ स्थल सेठ सीताराम क्याल विद्यालय भवन व सुविधाओं की काफी प्रसंशा करते हुए भामाशाह सेठ मातादीन गुप्ता व उनके पुत्र मुकेश गुप्ता का शॉल ओढ़ाकर, साफा पहनाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस मौके पर मामराज सोगण का भी सम्मान किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रिसीपल तेतरवाल ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में गुणात्मक सुधार हुआ है एवं झुंझुनूं जिले के सरकारी विद्यालयों में नामांकन में ऐतिहासिक वृद्धि के संकेत भी मिले है इसलिए सभी संस्था प्रधान अपने अपने विद्यालयों में शैक्षिक व भौतिक वातावरण में अपेक्षित सुधार की ओर अग्रसर हों जाकि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य संपादित हो सके। वाकपीठ कार्यक्रम के व्यवस्थापक जय सिंह प्रधानाचार्य ने स्वागत भाषण के माध्यम से सभी का स्वागत करते हुए सभी का अभार व्यक्त किया। उद्घाटन सत्र के प्रारम्भ में विद्यालय के शिक्षक कृष्ण कुमार शर्मा व पवन दाधीच के नेतृत्व में स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। विद्यालय परिवार के आशा मीणा, सुमित्रा कुमारी, कुलदीप यादव, दीपाराम याइव, सूरजभान यादव व सरोज शर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। संचालन प्रधानाचार्य राजेश बुरी ने किया। कार्यक्रम में अन्य गतिविधियां एवं वार्ताएं विभागीय निर्देशानुसार दिनभर जारी रही। इस मौके पर प्रधानाचार्य अशोक शर्मा, मूलचंद गुर्जर, रणजीत सिंह, रेखा जांगिड़, रामकुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, शीशराम कुलहरि व समाजसेवी नवरंगलाल दूत सहित झुझुनूं, अलसीसर, नवलगढ़ व उदयपुरवाटी ब्लॉक के संस्था प्रधान मौजूद थे।