Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

शिव सेना हिंदुस्तान प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक 30 जुलाई को

खबर - जीतेन्द्र वर्मा
बूंदी -शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय सचिव लाखन सिंह नायक आगामी 30 जुलाई को जयपुर में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारी, संगठन को गति देने के लिए कार्यकारिणी का विस्तार, संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर रुपरेखा तैयार की जाएगी। एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता के आगमन को लेकर शिव सेना हिंदुस्तान जिला प्रमुख एवं जिला प्रभारियों की भी बैठक लेकर उनके कार्यों की समीक्षा की जाएगी। बैठक को राष्ट्रीय संगठन प्रमुख लखन सिंह पवार सहित प्रदेश पदाधिकारी संबोधित करेंगे।