खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़। वार्ड न.12
के स्वामी रूपदास मंदिर में महंत क्रांतिदास महाराज के सानिध्य में चल रहे
विशेष धार्मिक अनुष्ठान व सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन कार्यक्रम में
मंगलवार को अयोध्या के शंकरदास महाराज के आचार्यत्व में अयोध्या से आये
राधेश्याम दास ,हिमांशुदास ,भूपेंद्र दास ,नीरज पांडे सहित अन्य पंडितो
पांच तत्वों के मिश्रण से पार्थिव शिवलिंगो का निर्माण का स्थानीय
श्रद्धालुओं के सहयोग से उनका पूजन कर अभिषेक किया। वही इस दौरान आयोजित हो
रही रामकथा में कथा का रसपान करवाते हुए कथावाचक बालव्यास श्रीरामु जी
महाराज ने कहा की रामकथा एक आदर्श जीवन यापन करने की प्रेरणा देती है।
उन्होने रामकथा का श्रवण कर रहे श्रोताओ को दुसरो की निंदा से परहेज करने
की बात कही।
