खबर - राजेश वैष्णव
जिला ओपन बेडमिंटन में सभी खिताब डाले अपनी झोली में
सभी आयु वर्गों में प्रतिद्वंद्वी खिलाडिय़ों को नाकों चने चबवाये।
दांतारामगढ । जिला स्टेडियम मे सम्पन्न चार दिवसीय जिला ओपन बेडमिंटन
प्रतियोगिता में दांतारामगढ के भारीजा गांव के शुभम टेलर ने शानदार खेल का
प्रदर्शन कर प्रतियोगिता के सभी खिताब अपनी झोली में डालकर महारथ हासिल की।
15, 17 और 19 वर्ष में शुभम टेलर ने विजेता का खिताब जीता वहीं उपविजेता
लक्ष्मणगढ का तरुण जालान रहा। 15 व १९ आयु वर्ग का युगल का खिताब
दांतारामगढ के शुभम टेलर ने तरुण जालान के साथ जीता जबकि मुकुल शर्मा व
शाश्वत सिंह उपविजेता रहे। 17 वर्ष युगल की ट्रॉफी लक्ष्मणगढ के तरुण जालान
ने सौरभ सैनी के साथ जीती । प्रतियोगिता में जिले के करीब तीन सौ खिलाडी
शामिल हुए। समापन समारोह में बैडमिंटन संघ के जिला अध्यक्ष प्रहलाद झूरिया,
सचिव बृजराजसिंह एवं बैडमिंटन की राष्ट्रीय खिलाडी प्रियंका कुमावत आदि ने
खिलाडियो का पुरष्कृत किया। उल्लेखनीय है कि शुभम टेलर दांतारामगढ के
राजकीय सीनियर विद्यालय में पदस्थापित शारीरिक शिक्षक श्यामसुन्दर टेलर का
सुपुत्र है जो राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता भी खेल चुका है तथा
जिला एवं राज्य स्तर पर अनेक खिताब जीते है।
