Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पोदार काॅलेज के एम एस सी भौतिक विज्ञान के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय स्तर पर इस वर्ष भी लहराया परचम

नवलगढः दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित सेठ जी बी पोदार काॅलेज का शेखावाटी विश्वविद्यालय द्वारा घोषित एम.एस.सी. (भौतिक विज्ञान) का अन्तिम वर्ष का परीक्षा परिणाम शानदार रहा है। विष्वविद्यालय स्तर पर मोनिका श्रीवास्तव ने तृतीय, कुमारी दीपा पारीक ने 7 वी और वीरेन्द्र कुमार ने 10 वी रैंक प्राप्त कर पोदार काॅलेज को गौरवान्वित किया है, साथ ही 98 प्रतिषत विद्यार्थी प्रथम श्रेर्णी से उतीर्ण हुए है। इन प्रतिभावान विद्यार्थियों का काॅलेज परिसर में पोदार काॅलेज प्राचार्य ने तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। विश्वविद्यालय स्तर पर तृतीय रैंक प्राप्त करने वाली मोनिका श्रीवास्तव (हाॅस्टल छात्रा) ने अपनी सफलता का श्रेय व्याख्याताओं, महाविद्यालयी प्रबन्धन, बेहतर अनुशासन  एवं हाॅस्टल की सुविधाओं को दिया है। इस मौके पर एम.एस.सी. भौतिक विज्ञान संकाय के विभागाध्यक्ष सहित समस्त स्टाफ और गल्र्स हाॅस्टल प्रभारी भी उपस्थित थे। पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन  कांतिकुमार आर पोदार एवं पोदार ट्रस्ट की ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार ने विश्वविद्यालय स्तर पर मेरिट में आने वाले और सभी उतीर्ण विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार ने कहा है कि इन विद्यार्थियों का अच्छा परीक्षा परिणाम अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी रहेगा। पोदार ट्रस्ट के सीईओं ने भी सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।