धिंगाड़िया पंचायत के पिचानवावासी गांव में खुनी हमला
15-20 लोगों ने धारदार हथियारों से लोगों ने किया हमला
हमले में 2 महिलाओ सहित 4 लोग हुए गंभीर रूप से घायल
आरोपियों ने खेत में मौजूद महिलाओ पर किया कुल्हाड़ी से वार
जमीन विवाद पर ट्रैक्टर से कुचल कर मारने का किया प्रयास
चारों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं किया रैफर
सिर में कुल्हाड़ी लगाने से एक महिला शांति की हालत गंभीर
सूरजगढ़ :-थाना क्षेत्र के पिचानवावासी गांव में जमीनी विवाद को लेकर खुनी
संघर्ष छिड़ गया जिसमे हथियारों के साथ आये एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष
के लोगो पर हमला कर दिया जिसमे दो महिलाओ समेत चार जने गंभीर घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार पिचनवावासी गांव के राजेंद्र उर्फ़ राजू गुर्जर के परिवार
के लोग खेत में काम कर रहे थे इसी दौरान परिवार के ही दुसरे पक्ष जीवनराम
,निहालसिंह सहित अन्य 15-20 लोगों का एक गुट मौके पर पहुंचा और खेत में
मौजूद राजेंद्र और उसके परिजनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिसमे राजपाल
,श्रवण कुमार शांति देवी और संतरा गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला करने के
बाद हमलावर मौके से फरार हो गए वही मारपीट में घायल हुए चारो लोगो को
ग्रामीणों ने जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्यों के सहयोग से इलाज के लिए
सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वही मामले की जानकारी मिलने पर
थानाधिकारी कमलेश चौधरी भी मातहतों के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की
जानकारी ली। अस्पताल से चिकित्सकों ने चारो घायलों को उनकी गंभीर अवस्था को
देखते हुए झुंझुनू के बीडीके अस्पताल रैफर कर दिया। थानाधिकारी कमलेश
चौधरी ने मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बताया की राजेंद्र उर्फ़ राजू
गुर्जर निवासी पिचनवावासी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है की रविवार
सुबह आठ बजे के करीब वह अपनी बहनो व भाइयो के साथ खेत पर कार्य कर रहा था
इसी दौरान हमारे जीवनराम ,निहाल और उनके परिवार के अन्य महिला व पुरुष
लाठियों ,जेली व अन्य हथियार लेकर आये और उन पर हमला कर दिया जिसमे परिवार
चार लोग घायल हो गए। वही मामले के संबंध में दूसरे पक्ष के जीवनराम ने
मारपीट का क्रॉस मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया की रविवार को सुबह वह अपने
परिजनों के साथ खेत में बने झोपड़े में मौजूद था इसी दौरान राजेंद्र कुमार
,श्रवण कुमार राजपाल ,संतरा ,शांति व अन्य लोग लाठिया व अन्य हथियार लेकर
आये और उनके साथ मारपीट की जिसमे उसके भाई हजारीलाल के चोट लगी। कमलेश
चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर मारपीट का क्रॉस मामला दर्ज
कर जाँच शुरू कर दी गई है।

