Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

वृहदमतदाता अभियान में जल्द होंगे जिले में नंबर वन-उपखंड अधिकारी

खबर - जयंत खांखरा
खेतड़ी -
सोमवार को राजकीय जय सिंह उच्च माध्यमिक विधालय मेंवृहद मतदाता अभियान के अंतर्गत उपखंड अधिकारी संजय कुमार वासु की अध्यक्षता में मतदाता जागरुक अभियान के तहत छात्र छात्राओं ने चित्रकला निबंध प्रतियोगिता एवं वादविवाद प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विधालय तथाराजकीय सिंह उच्च माध्यमिक विधालय के विधार्थियों ने भाग लिया।जिसमें विशिष्ट अतिथि तहसीलदार कुलदीप सिंह प्रधानाचार्यराधेश्याम जांगीड़ एवंप्रिंसिपल मंजू सैनी मौजूद रहे। तीनो प्रतिस्पर्धा में जयसिंह उच्च माध्यमिक विधालय ने बाजी मारी।अध्यापक रमाकांत शर्मा ने मंच संचालन करते हुए प्रश्नोत्तरी में मतदाता अभियानकी जानकारी दी। इस मोके पर उपखंड अधिकारी ने विधार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब आप पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे तो बड़ी खुशी होगी। आप अपने आसपास बड़े भाई बहन से मिले और यदि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है तो उन्हें इस अभियान की जानकारी दे।साथ ही उपखंड अधिकारी ने कहा की शुरुआत में मतदाता जागरुकता अभियान में तहसील की स्थिति अच्छी नहीं थी लेकिन इन 3 दिनों में हमने चमत्कारीरुप सेकाम करते हुए पूरे जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर लिया है। रविवार को हमारे पूरे सुपरवाइजर और भी बी एल ओ ने दिन भर काम करके अच्छे परिणाम दिए हैं।समय रहते हम अच्छे परिणाम हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर लेंगे।इस मौके पर ओम प्रकाश गुप्ता ,सुरेश चाहर,ओमप्रकाश मौजूद रहे