Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

श्रीमाधोपुर में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का शिलान्यास

खबर - लक्की अग्रवाल
श्रीमाधोपुर।
कस्बे के जालपाली स्थित भैंरूजी बणी में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का शिलान्यास विधायक झाबरसिंह ने शुक्रवार को किया। इस मौके पर विधायक खर्रा ने कहा कि युवाओं का कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से विकसित कर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर सरकार बेरोजगारी दूर करने की दिशा में प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। श्रीमाधोपुर में 9 करोड़ 97 लाख रूपयों की लागत से बनने वाले इस राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अब अभ्यर्थियों को अपने मन चाहे ट्रेड का प्रशिक्षण मिल सकेगा। करीब तीन महिनों में शेड का निर्माण हो जाएगा ताकि क्षेत्र के युवाओं के लिए संस्थान में प्रशिक्षण शुरू हो सके। वही आईटीआई का मुख्य भवन निर्माण का कार्य भी जारी रहेगा। खर्रा ने कहा कि राजकीय आईटीआई में आठ ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिनमें इलेक्ट्रेशियन, फीटर, वैल्डर, मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, प्लम्बर, कारपेंटर, आरकेटेक्ट शामिल है। इस मौके पर पीडब्लूडी एक्सईएन रामावतार कुमावत, एईएन सुरेन्द्र कड़वासरा, भारणी सरपंच पूरणसिंह निठारवाल, पंचायत समिति सदस्य कमल कुमार, पालिका उपाध्यक्ष ममता बिजारणियां, जोरावरनगर सरपंच बनवारीलाल यादव, रोशन बिजारणियां आदि मौजूद थे