Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

चोर फिर हुए सक्रिय, दो स्थानों से लाखों की चोरी

खबर - पंकज पोरवाल
भीलवाड़ा। कुछ दिनों की शांति के बाद जिले में चोर एक बार सक्रिय हो गए और अपना रंग दिखा रहे है। बीती रात को जिले में दो स्थानों से चोर हजारों की नगदी समेत लाखों का सामान चुरा ले गए। बीगोद थानान्तर्गत जोजवा ग्राम निवासी लादूलाल मेवाड़ा के मकान में बीती रात को चोरों ने प्रवेश किया और वहां से करीब 10 हजार रुपए, सोने की चूड़ियां, चांदी के कड़ोलिए आदि आभूषण चुरा लिये। लादूलाल को चोरी की जानकारी सवेरे लगी तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। इसी तरह सदर थाने के सुवाणा ग्राम में सदर बाजार स्थित नेमीचन्द छापरवाल की दुकान का दरवाजा तोड़कर चोर वहां से 60 हजार रुपए की नगदी समेत बीड़ी, सिगरेट व गुटखे आदि ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच मौका मुआयना किया।