Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पर्यावरण बचाने के लिए हर व्यक्ति करे पौधारोपण

खबर - लक्की अग्रवाल
श्रीमाधोपुर।
नेहरू युवा केन्द्र सीकर के तत्वावधान में शनिवार को पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर नेहरू युवा केन्द्र सीकर की माया शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक एवं स्कूल परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए माया शर्मा ने कहा की पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है कि प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण करें और उनकी देखभाल भी करें। इस मौके पर दिलीप शर्मा, महावीर महर्षि, शंकरलाल शर्मा, राजेंन्द्र शर्मा, महेश शर्मा, नितिन तिवाड़ी, रमेश शर्मा, राहुल कुमावत आदि मौजूद थे।