Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पेड़ है धरती व मानव जीवन का आधार :- विधायक सुंदरलाल

खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़।  पेड़ मानव जीवन व धरती का आधार है ,इसलिए हर मनुष्य को जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए उक्त कथन केबिनेट मंत्री और पिलानी विधायक सुंदरलाल ने बाबा शादीनाथ सेवा समिति के तत्वाधान में आश्रम के पास स्थित तालाब पर वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान कहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुंदरलाल ने कहा कि वातावरण को संतुलित करने में पेड का अहम योगदान रहता है ऐसे में पेड़ लगाकर एक परिवार की भांति उनका पोषण करना चाहिए। सेवा समिति के अध्यक्ष सेवाराम गुप्ता ने बताया की बाबा शादीनाथ आश्रम के तालाब का जीणोद्धार करवा जा चूका है वही इस क्षेत्र के पास हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से सघन वृक्षरोपण किया जायेगा जिसमे कूल 101 पौधे लगाकर उनकी सार संभाल की जाएगी। इस मौके पर प्रधान शुभाष पूनिया ,एसडीएम रामकिशन मीणा ,फारेस्ट अधिकारी आरएन मीणा ,पूर्व पालिकाध्यक्ष हीरालाल जोशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष व जीप सदस्य सोमबीर लांबा, पूर्व पार्षद रामस्वरूप जांगिड, पूर्व पार्षद रामनंद चंदेलिया, सजन हलवाई , संदीप शर्मा ,बलवान सिंह रघुनाथपुरा सहित अन्य लोग मौजूद थे।