Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मुकुंदगढ़ में शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख उद्धव ठाकरे का जन्मदिन वृक्ष लगाकर मनाया

खबर - विनोद स्वामी 
मुकुन्दगढ़-
शिवसैनिकों नें शिवसेना  के राष्ट्रीय प्रमुख का जन्मदिन पेड़ लगाकर मनाया गया। तहसील प्रभारी अरबिन्द चौबे  ने बताया ने बताया की शिवसेना  के राष्ट्रीय प्रमुख उद्धव ठाकरे का 57 वां जन्मदिन पर 57  पेड़ कस्बे के भीचंरी रोड स्थित कुंए वाले बालाजी मंदिर में लगाकर उनका जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान शिवसेना  के जिला प्रमुख शकंरलाल शर्मा के आतिथ्य में पेड लगाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। वहीं शर्मा ने बताया की पेड़ हमारे जीवन मंे उपयोगी है। क्यों कि पेडों के बिना हमारा जीवन का कोई भी अस्तित्व नहीं है। हमें पेड अधिक से अधिक लगाने चाहिए। और ठाकरे के जन्मदिन पर उनको बधाई दी। वहीं तहसील प्रभारी चौबे  ने पेडों की महता के बारे में बताया। इस दौरान नगर मंदिर के पुजारी रामगोपाल सैनी, नगर प्रमुख आन्नद घोडेला, युवा नगर प्रमुख अनूप शर्मा, पार्षद सुरेश  सानेल, भूपेन्द्र व्यास, रौनक व्यास, गणेश  पुजारी के अलावा शिवसेना  के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।