Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

राजस्थान में चिकित्साकर्मियों के अवकाश हुए निरस्त

जयपुर। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अतिवृष्टि को दृष्टिगत रखते हुए चिकित्सकों एवं चिकित्साकर्मियों के अवकाश निरस्त कर दिये गये हैं। सभी चिकित्साकर्मियों को मौसमी बीमारियों के संबंध में विशेष सर्तकता बरतने के निर्देश दिये गये हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री  कालीचरण सराफ ने बताया कि इस मौसम में मौसमी बीमारियों की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए चिकित्साधिकारियों एवं चिकित्साकर्मियों को विशेष सर्तकता बरतने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि सभी राजकीय चिकित्सा संस्थानों में मौसमी बीमारियों से संबंधित दवाइयों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये गये हैं।