खबर - पवन दाधीच
१५ दिनों से नहीं हो रहा पानी सप्लाई
समाधान नहीं हुआ तो तीन दिन बाद देंगे धरना
खिरोड़ -खिरोड़ में गुरूवार को जलदाय विभाग के जेईएन कार्यालय के सामने मौहल्ला रैगरान के ग्रामीणों द्वारा पेयल सप्लाई को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों ने कार्यालय के सामने खाली मटके लेकर प्रदर्शन किया एवं कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों को खरी खोटी सुनाई। ग्रामीणों ने बताया कि मौहल्ला रैगरान में हाल ही में बनाई गई नई ट्यूब वैल करीब १५ दिनों से खराब स्थिति में पड़ी है जिसको इीक करवाने के लिए ग्रामीणों ने १५ दिनों से जलदाय विभाग के जेईएन एवं एईएन को अवगत करा दिया गया मगर मात्र आश्वासन देकर चले गए और आज तक ट्यूब वैल ठीक नहीं हो पाई। ग्रामीणों ने बताया कि यह ट्यूब चालू करने के बाद मात्र पांच मिनट तक ही चलती है और बाद में बंद हो जाती है जिससे मौहल्ले में पानी सप्लाई नहीं होने से ग्रामीणों को इस भयंकर गर्मी के मौसम में पीने के पानी के लिए काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जेईएन कार्यालय में सामने एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया एवं आगामी तीन दिवसों में समस्या का समाधान नहीं हुा तो चौथे दिन कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में विजय कुलदीप, छोटूराम, गीगाराम, राकेश कुमार, लालचंद, सिणगारी देवी, भागोती देवी, लक्ष्मी देवी, सुशीला देवी, छोटी देवी, चूंकी देवी, ममता देवी आदि शामिल थे।