खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़ ।
थाना इलाके के गांव किढ़वाना में बढ़ती पशु चोरियों की घटनाओ से ग्रामीणों
ने नाराजगी जताई है। इसको लेकर पूर्व सरपंच महिपाल के नेतृत्व में दर्जनों
ग्रामीणों ने शुक्रवार सूरजगढ़ थाने आये और अपनी नाराजगी जताई। ग्रामीणों
ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा की उनके गांव में हफ्ते भर से
पशु चोरियों की वारदाते बढ़ गई है लेकिन पुलिस अभी तक कोई ठोस कार्रवाई
नहीं कर पाई है। ग्रामीणों ने बताया की गुरुवार को भी गांव में दिन दहाड़े
सूबेदार नायब खान की एक बकरी ,रफीक खान की दो बकरी और दो अन्य व्यक्तियों
की भी दो बकरियों को अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गए इसके साथ साथ अज्ञात चोर
किढ़वाना पंचायत के पारस नगर के शुभाष मेघवाल के दो मवेशी भी चुरा ले गए।
ग्रामीणों ने बताया की इससे पूर्व भी किढ़वाना गांव में 23 जुलाई को गांव
में से पांच बकरियां चुराई गई थी जिसकी रिपोर्ट भी थाने में दे दी गई है।
ग्रामीणों ने चोरी की रोकथाम के लिए थानाधिकारी नाम हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन
दिया।
