Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

चार सालों से नलों में पानी आने का इंतजार, पानी के लिए लोग परेशान

खबर - लक्की अग्रवाल
श्रीमाधोपुर।
कस्बे के वार्ड एक गणेश नगर ढ़ाणी उदकड़ी में रहने वाले वाशिंदे पिछले चार सालों से पेयजल किल्लत से परेशान है। इस ढाणी में पिछले चार सालों से पेयजल आपूर्ति बंद रहने से लोग पानी के लिए दर-दर भटकने पर मजबूर है। गणेशनगर निवासी समुद्रसिंह, बाबूलाल, विक्रम शर्मा, घासीराम सहित दर्जनों लोगो का कहना है कि अंद आपूर्ति शुरू कराने की मांग को लेकर जलदाय विभाग को कई बार लिखित में अवगत कराकर गुहार लगा चुके लेकिन जलदाय विभाग के द्वारा पानी की आपूर्ति शुरू नही की गई है। वही कॉलोनी के लोग जिला कलेक्टर, मुख्य अभियंता जलदाय विभाग जयपुर को राजस्थान संपर्क पोर्टल पर भी शिकायत कर चुके लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई तथा लोग नलों में पानी आने का इंतजार कर रहे है। कॉलोनी के वाशिंदों ने बताया कि कॉलोनी में करीब 20 परिवार निवास करते है। सभी परिवारों का जलदाय विभाग द्वारा वैध कनेक्शन है तथा बिना पानी सप्लाई के भी लोग बिल जमा करवाये जा रहे है। कुछ परिवारों को जलदाय विभाग के कर्मचारी 24 घंटे पानी सप्लाई कर रहे है तथा बाकि परिवारों को महंगी दर पर टैंकर से पानी खरीद करना पड़ रहा है। लोगो ने जलदाय विभाग से पानी सप्लाई शुरू करने की मांग की है।